जयपुर। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर मालवीय नगर स्थित स्वामी चंद्रहास मंदिर में गुरुवार को दुर्गा होम, सत्संग व ललिता सहस्रनाम पारायण का आयोजन किया गया। श्री श्री रविशंकर जी के बैंगलोर आश्रम में स्थित वैदिक धर्म संस्थान से आये विद्वान वैदिक पंडितों एवं स्वामी अभिषेकजी द्वारा पूर्ण विधिविधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुर्गा यज्ञ किया गया। वरिष्ठ आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक एवं सुमेरु संध्या गायक प्रवीण मेहता ने देवी भजन प्रस्तुत किए।
प्रवक्ता डॉ आभा पाराशर ने बताया की संस्थान के विद्वानों द्वारा ललिता सहस्रनाम का सस्वर पाठ किया गया। इस अवसर पर वैदिक धर्म संसथान की राजस्थान अध्यक्ष अपर्णा शर्मा ने बताया कि ये कार्यक्रम पूरे राजस्थान में चल रहे हैं। गुलाबी नगर में अभी तक मानसरोवर, विद्याधर नगर,हनुमान नगर, चित्रकूट ,राजापार्क स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर्स पर ललिता सहस्त्रनाम ,दुर्गा होम व सुमेरु संध्या का आयोजन हो चूका है।अष्टमी व नवमी को प्रताप नगर स्थित श्री श्री रविशंकर आश्रम में यह कार्यक्रम होंगे। उपस्थित रहे।