Advertisement
डुप्लीकेट एपिक कार्ड के मामले की तुरंत जांच होनी चाहिए : मनोज झा

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र चुनाव पर जिंदा है, यदि चुनाव की पद्धति और प्रक्रिया से समझौता किया जाएगा, उसमें से धोखाधड़ी की बू आएगी तो कुछ भी नहीं बचेगा। उनका केवल इतना आग्रह है, सदन की ओर से यह गंभीर सवाल जाना चाहिए कि चुनाव आयोग यह तय करे कि डुप्लीकेट एपिक कार्ड के मामले की तुरंत जांच होनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि पता लगाना चाहिए कि यह धोखाधड़ी कहां से शुरू हुई। इसे सही करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। इसके साथ-साथ चुनाव आयोग एक अतिरिक्त मतदाता सूची जारी करे, जिसमें जानकारी दी जाए कि किन मतदाताओं के नाम काटे गए, किन मतदाताओं के नाम जोड़े गए और मतदाता सूची में क्या बदलाव किए गए।
इससे पहले राज्यसभा में कई सांसदों ने नियम 267 के तहत इसी मुद्दे पर चर्चा की मांग की थी, जिसे उपसभापति ने अस्वीकार कर दिया था। नियम 267 के तहत बहस के दौरान सदन की अन्य सभी कार्यवाही को स्थगित कर दिया जाता है और पूरे समय संबंधित विषय पर बहस की जाती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


