चौहान के अनुसार, इस हादसे में घायल हुए 20 लोगों में से पांच की
हालत गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए इंदौर भेजा गया है। वहीं आठ लोगों का
इलाज उज्जैन के अस्पताल में चल रहा है। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद
छुट्टी दे दी गई।
पुलिस के अनुसार, नलखेड़ा में एक गौशाला है, जहां
से पशुपालन के इच्छुक लोगों को नि:शुल्क गाय दी जाती है। अलीराजपुर के
निवासी यही गाय लेने नलखेड़ा जा रहे थे।
(आईएएनएस)