इंदौर। एमपी के इंदौर जिले में एक युवक को दोपहिया वाहन चलाते मोबाइल फोन पर बात करने की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। मामला इंदौर के नजदीक मांगलिया इलाके का है। यहां रहने वाले अमृत के लिए बाइक चलाने के दौरान मोबाइल फोन पर कॉल रिसीव करना उसकी जिंदगी का आखिरी कॉल साबित हुआ।
बताया जा रहा है कि अमृत अपनी बाइक से कही जा रहा था। इसी दौरान मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। वह बाइक चलाते हुए अचानक सडक़ पर जा गिरा।
अमृत के नीचे गिरते ही आसपास मौजूद ऑटो रिक्शा चालक उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एमवाय चौकी पर पर शून्य पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।