Advertisement
दिल्ली को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में डीटीयू का जागरूकता कार्यक्रम

दिल्ली नगर निगम के आयुक्त अश्विनी कुमार ने कहा, "प्लास्टिक प्रदूषण एक गंभीर समस्या है और इसे रोकने के लिए सख्ती से प्रतिबंध लागू करना जरूरी है। हम न केवल नियमों को लागू करेंगे, बल्कि लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसे अभियानों को और बढ़ावा देंगे। दिल्ली को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है, जिसमें नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों और प्रशासन की भागीदारी महत्वपूर्ण है।"
कार्यक्रम में उपमहापौर जयभगवान यादव ने भी अपने विचार साझा किए और कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि मानव स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें।
डीटीयू के छात्रों और प्रोफेसरों ने भी इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया, जिसमें प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी शामिल थी। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने प्रतिज्ञा ली कि वे प्लास्टिक के उपयोग को कम करेंगे और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


