Advertisement
न्यायिक अधिकारी की कार पर शराबी ने किया हमला, पत्नी से की अभद्रता

इसी बीच मौके पर जुटी भीड़ ने न्यायिक अधिकारी का बचाव कर उन्हें रवाना किया। मगर दो-तीन किलोमीटर चलने के बाद ही शराबी पुनः मोटरसाइकिल लेकर तिलक नगर स्थित सिद्वि विनायक हाॅस्पीटल तक पीछा करते हुए न्यायिक अधिकारी की कार को रूकवा लिया, और पत्थरो एवं नुकीली चीज से कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। न्यायिक अधिकारी की पत्नी ने उसकी फोटो लेने की कोशिश की तो वह अधिकारी की पत्नी से झगड़ पड़ा, और न्यायिक अधिकारी का मोबाइल छीन लिया।
मौके पर जुटी भीड़ ने न्यायिक अधिकारी को मोबाइल वापस दिलाया। भीड़ को देखकर शराबी मौके से फरार हो गया। न्यायिक अधिकारी की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
सदर थाना पुलिस की निष्क्रियता के चलते सुवाणा कस्बे में शराबियों, अपराधियो एवं सटोरियो का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस द्वारा इनके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं किये जाने से इनके हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


