Drunk engineer dies after falling from 33rd floor in Bengaluru-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेंगलुरु में नशे में धुत इंजीनियर की 33वीं मंजिल से गिरकर मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 30 दिसम्बर 2023 12:08 PM (IST)
बेंगलुरु में नशे में धुत इंजीनियर की 33वीं मंजिल से गिरकर मौत
बेंगलुरु। बेंगलुरु में शनिवार को एक निजी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर की नशे की हालत में 33वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपांशु धर्मा के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार सुबह के.आर. पुरम पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। पुलिस के मुताबिक, दीपांशु गुरुवार रात एक पार्टी में शामिल हुआ और दोस्तों के साथ शराब पी। वह अपने अपार्टमेंट में वापस आया और बालकनी में घुस गया। संतुलन बिगड़ने से वह बालकनी से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
के.आर. पुरम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement