Drug controller officer who was absconding from police filed anticipatory bail petition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 अक्टूबर 2023 7:07 PM (IST)
पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका
चंडीगढ़। धनास में दुकान सील न करने की एवज में 80 हजार की रिश्वत की डिमांड करने वाले ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर सुनील चौधरी ने जिला अदालत में अग्रिम जमनात याचिका दायर की है। उसकी जमानत याचिका पर कोर्ट ने विजिलैेस को 11 अक्तूबर के लिए नोटिस जारी किया है। सुनील ने जमानत याचिका में खुद को निर्दोष बताया है। अब 11 अक्तूबर को विजिलैंस अपना जवाब दायर करेगी। संभावना है कि वह सुनील की जमानत याचिका का विरोध करेगी। उसके बाद ही उसकी जमानत याचिका पर फैसला आएगा। धनास में ग्राम संपर्क के सामने ओर्थोपेडिक सर्जिकल दुकान चलाने वाले शिकायतकर्ता ने 29 सितंबर को विजिलैंस को दी शिकायत में बताया था कि लगभग एक महीना पहले ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर सुनील चौधरी और अशोक नरूला उसकी दुकान में दाखिल हुए और जांच करने लगे। शिकायतकर्ता को कहा गया कि उसकी दुकान में कई कमियां हैं और वह दुकान को सील कर देंगे। इस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि वह कमियों को दूर कर लेगा। इतने में अशोक नरूला और सुनील चौधरी ने शिकायतकर्ता के खाली पेपर पर दस्तखत ले लिए और अशोक ने कहा कि उसका काम एक लाख रुपए में हो जाएगा और दुकान सील नहीं होगी।
शिकायतकर्ता ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई। इसके बाद नरूला ने 80 हजार रुपए देने को कहा और शिकायतकर्ता को कहा कि वह उसके सैक्टर-20 में उसके दफ्तर में रकम लेकर आ जाए। शिकायतकर्ता रकम नहीं जुटा पाया और कुछ दिन बाद सैक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में सुनील चौधरी को मिला, जिसके साथ अशोक नरूला भी बैठा था।
शिकायतकर्ता ने कहा कि वह इतनी रकम नहीं दे सकता, मगर सुनील ने कहा कि रकम कम नहीं होगी। दोनों आरोपियों ने 80 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और विजिलेंस के पास पहुंचा और अपनी शिकायत दी। जिसके बाद विजिलैंस की टीम ने ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर के सहयोगी को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। जबकि विजिलेंस ड्रग कंट्रोल ऑफिसर को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
चंडीगढ़ विजिलेंस की टीम ने चंडीगढ़ का ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर सुनील चौधरी और अशोक नरूला के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। 27 सितंबर को पुलिस स्टेशन विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement