driver stopped the truck after seen dumper on track, stopped a big accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रैक पर डंपर देख चालक ने रोकी मालगाड़ी,बड़ा हादसा टला

khaskhabar.com: शनिवार, 26 अगस्त 2017 1:12 PM (IST)
ट्रैक पर डंपर देख चालक ने रोकी मालगाड़ी,बड़ा हादसा टला
कानपुर। इटावा में एक बार फिर से रेल हादसा होते-होते बच गया। चालक की सावधानी से ट्रैक पर आये डंपर को देख मालगाड़ी को रोक दिया और अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने डम्फर हाटवाया, जिसके बाद गाड़ियों को रवाना किया गया। तीन दिन पूर्व अछल्दा व पाता के बीच हुए डम्फर के चलते हावड़ा दिल्ली ट्रैक पर कैफियत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। शुरूआती जांच में डम्फर चालक की लापरवाही के चलते हादसा होने का कारण निकलकर सामने आया। ऐसा ही मामला शुक्रवार को लगभग ढाई बजे इटावा के पास हावड़ा दिल्ली ट्रैक पर देखने को मिला। जसवंत नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर अचानक आया डंपर फंस गया। ट्रैक पर डंपर देख दिल्ली से आ रही मालगाड़ी के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी। अधिकारियों के पहुंचने से पहले चालक मौके से भाग निकला। आनन-फानन अधिकारियों ने डंपर को ट्रैक से हटवाते हुए जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी ने बताया कि ट्रैक पर डंपर के आने से मालगाड़ी को रोका गया था। उसे हटवाते हुए ट्रैक क्लियर कर गाड़ियों की आवाजाही सुचारू रूप से चालू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement