drinking water crisis in tonk, people are angry-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नहीं बुझ रही टोंक की प्यास, लोगों में आक्रोश

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 10:46 AM (IST)
नहीं बुझ रही टोंक की प्यास, लोगों में आक्रोश
टोंक। पिछले एक महीने से जलदाय विभाग टोंकवासियों की प्यास नहीं बुझा पा रहा है। उल्टे बूस्टरों को हटाने की चेतावनी तुगलकी फरमान साबित हो रही है। पिछले एक महीने से बीसलपुर बांध का नाथडी पेयजल योजना से मिल रहा अतिरिक्त पानी बन्द हो गया है। इसके बाद तो हालात इतने खराब हो गए कि बूस्टरों के उपयोग के बावजूद शहर के अस्सी फीसदी उपभोक्ता पेयजल के लिए तरस रहे हैं। अब विभाग के फरमान के बाद अगर इन बूस्टरों को हटा दिया जाएगा तो बिगड़े हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। छुपा रहे अपनी नाकामी

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement