Advertisement
डीआरडीओ ने बनाई कोविड-19 एंटीबॉडी डिटेक्शन किट

इसे वैज्ञानिक द्वारा घरेलू स्तर पर निर्माण किया गया है, जिसके बाद दिल्ली में कोविड के इलाज के लिए बने कई अस्पतालों में 1,000 से अधिक मरीजों के सैंपल्स के सहारे इसका सत्यापन किया गया है।
पिछले एक वर्ष के दौरान इस प्रोडक्ट के तीन खेपों का सत्यापन किया गया है, जिसके बाद इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने इस साल अप्रैल में एंटीबॉडी डिटेक्शन किट को मंजूरी दे दी।
मई 2021 में उत्पाद को बिक्री और वितरण के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई), सीडीएससीओ और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से विनियामक अनुमोदन प्राप्त हुआ है।
डीपकोवैन मानव सीरम या प्लाज्मा में आईजीजी एंटीबॉडी के गुणात्मक पता लगाने के लिए है, जो र्सा-कोव 2 संबंधित एंटीजन को लक्षित करता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


