Dr. Subhash Garg gave guidelines in the meeting of Disaster Management Committee-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉ. सुभाष गर्ग ने आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में दिये दिशा-निर्देश

khaskhabar.com: शनिवार, 07 सितम्बर 2024 4:26 PM (IST)
डॉ. सुभाष गर्ग ने आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में दिये दिशा-निर्देश
भरतपुर । पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने भरतपुर दौरे के दौरान जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से बने जल भराव के हालतों से जुझ रहे ग्रामीण व शहरी लोगों को निजात दिलाने के अधिकारियों को निर्देश दिये। डॉ. गर्ग ने आयोजित हुई आपदा प्रबंधन की बैठक में गांव जघीना, जिरौली, गांवडी, मडरपुर, बराखुर, पीरनगर, परशुराम का नगला में अतिवृष्टि होने से जल भराव से ग्रामीणों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिये नाला निर्माण कराकर मुख्य ड्रेन में पानी छुडवाने के लिये निर्देशित किया। इसके साथ ही डॉ. गर्ग ने बरसात से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की खराब हुई सडकों को आपदा प्रबंधन के तहत बनवाने के निर्देश दिये। डॉ. गर्ग ने भरतपुर दौरे के दौरान रंजीत नगर कार्यालय पर भी जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का शीघ्र ही समाधान कराने का विश्वास दिलाते हुये सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement