Dr. Shivjilal Chaudhary birthday became Seva Sankalp Utsav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉ. शिवजीलाल चौधरी का जन्मदिन सेवा संकल्प उत्सव बना

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 जुलाई 2025 7:41 PM (IST)
डॉ. शिवजीलाल चौधरी का जन्मदिन सेवा संकल्प उत्सव बना
टोंक। शिक्षाविद डॉ शिवजीलाल चौधरी का जन्मदिन सेवा, संकल्प और उत्सव के रूप में मनाया गया। शिव शिक्षा समिति, सरोली मोड़ संस्था प्रांगण में विद्यार्थियों, स्टाफ, परिवारजनों और परिचितों की मौजूदगी में केक काटकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में दूनी, सरोली,गांधीग्राम-प्रथम और प्राथमिक विद्यालयों से आए गरीब और निराश्रित एक बालक और एक बालिका को शाला पोशाक दी गई। एक पेड़ मां के नाम पर लगाया गया। सर्व जीव दया गौशाला दूनी और बंथली गौशाला में जाकर गोमाताओं को गुड़ और हरा चारा खिलाया गया। दूनी सामुदायिक अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक पवन माहेश्वरी, बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ. गोविंद नारायण शर्मा, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. शंकुतला जैन, प्रधानाचार्य घासीलाल बलाई, प्रधानाध्यापक भंवरलाल गुर्जर, संस्था मैनेजर राजेंद्र शर्मा, छात्रावास अधीक्षक हरिसिंह मीणा, जोरावर सिंह, कार्यालयकर्मी रमेश शेरवाल, माधोलाल मेहरा, सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement