Dr. Garg held public hearing, gave instructions to solve the problems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉ. गर्ग ने की जनसुनवाई, समस्याओं के निराकरण के लिये दिये निर्देश

khaskhabar.com: सोमवार, 05 फ़रवरी 2024 3:55 PM (IST)
डॉ. गर्ग ने की जनसुनवाई, समस्याओं के निराकरण के लिये दिये निर्देश
-कार्यकर्ताओं से मुलाकत कर विभिन्न मसलों पर की चर्चा भरतपुर। पूर्व मंत्री एवं भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने सोमवार को रनजीत नगर स्थित कार्यालय एवं क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याऐं सुनी और निराकरण के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिये। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकत कर विकास एवं राजनैतिक मसलों पर चर्चा भी की। डॉ. गर्ग ने महाराजसर, हेतमपुर, चिकसाना, नगला खुश्याल, नगला जट्टा, बांसी बिरहेना, भिरीगंज एवं बछामदी गांवों का दौरा किया। जहां ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत् भूमिगत पाइप लाइन बिछाने के बाद रास्तों को खराब कर दिया है। जिनकी अभी तक मरम्मत भी नहीं की गई है। इस मामले में डॉ. गर्ग ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को दूरभाष पर निर्देश दिये कि सम्बन्धित संवेदक को खराब हुये रास्तों की मरम्मत कराने के लिये पाबंद करें। ग्रामीणों ने सिंचाई के लिये दिन के समय विद्युत सप्लाई उपलब्ध कराने की मांग की जिस पर उन्होंने विद्युत निगम के अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिये कि रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई मुहैया करायें और जहां तक संभव हो विद्युत सप्लाई दिन के समय दी जाये। जिससे किसानों को सर्दी के मौसम में ठंड में नहीं जाना पडे़।
ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे के समय डॉ. गर्ग को बताया गया कि जिन सडकों का निर्माण कराया गया है उनमें से अधिकांश खराब होने लगी हैं। जिस पर उन्होंने सार्वजनिक विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को दूरभाष पर निर्देश दिये कि 5 साल की गारंटी वाली इन सडकों की पुनः मरम्मत करायें और इसके बाद भी संवेदक मरम्मत का कार्य नहीं करता है तो उसकी जमानत राशि जब्त करने की कार्यवाही की जाये। दौरे में उनके साथ प्रधान प्रतिनिधि सतीश सोगरवाल, सरपंच गण एवं अन्य ग्रामीण थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement