Dr. Garg held public hearing at Ranjit Nagar office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉ. गर्ग ने रणजीत नगर कार्यालय की जन सुनवाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जनवरी 2025 6:02 PM (IST)
डॉ. गर्ग ने रणजीत नगर कार्यालय की जन सुनवाई
भरतपुर। पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने गुरुवार को भरतपुर दौरे के दूसरे दिन रणजीत नगर कार्यालय पर जनसुनवाई की तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं को जानकर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। विधायक डॉ. गर्ग को लोगों ने बिजली, पानी, सडक, अतिक्रमण, जल भराव के अलावा अन्य समस्याओं से अवगत कराया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने भी प्रमुख समस्याओं से डॉ. गर्ग को अवगत कराते हुये समाधान की मांग की। जिस पर उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का विश्वास दिलाया। इस दौरान समर्थकों ने डॉ. गर्ग का माला, साफा व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement