Dr. Garg held public hearing at Ranjit Nagar office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डाॅ. गर्ग ने रणजीत नगर कार्यालय पर की जन सुनवाई,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

khaskhabar.com: सोमवार, 15 अप्रैल 2024 5:19 PM (IST)
डाॅ. गर्ग ने रणजीत नगर कार्यालय पर की जन सुनवाई,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत भरतपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग ने भरतपुर दौरे के दौरान दूसरे दिन रणजीत नगर कार्यालय पर जनसुनवाई की और परिवादियों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का विश्वास दिलाते हुये सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये। डाॅ. गर्ग ने रणजीत नगर कार्यालय पर जन सुनवाई करने के अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का भी दौरा किया तथा क्षेत्र की समस्याओं को जानकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान डाॅ. गर्ग का कई जगह पर स्वागत भी किया गया। डाॅ. गर्ग ने भरतपुर शहर के अलावा घसौला, पीरनगर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और राजनैतिक तथा सामाजिक विषयों पर चर्चा की।
डाॅ. गर्ग को क्षेत्र के लोगों ने बिजली, पानी, सडक, अतिक्रमण के अलावा पुलिस से सम्बन्धित समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या न आये, इसके लिये प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से बिजली को सुचारू रखने के निर्देश दिये ताकि अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो सके।
क्षेत्र के दौरे के दौरान लोगों द्वारा डाॅ. गर्ग को अतिक्रमण सम्बन्धित समस्याऐं बताई। जिनका समाधान कराने का डाॅ. गर्ग ने विश्वास दिलाया। डाॅ. गर्ग ने कम्पनी बाग स्थित एक कार्यक्रम में शिरकत की जहां जिला अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सीए अतुल मित्तल, विपेन्द्र बंसल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement