Dr. Garg held public hearing at Ranjit Nagar office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डाॅ. गर्ग ने रणजीत नगर कार्यालय पर की जन सुनवाई

khaskhabar.com: शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 5:21 PM (IST)
डाॅ. गर्ग ने रणजीत नगर कार्यालय पर की जन सुनवाई
-कार्यकर्ताओं से मुलाकत कर राजनैतिक व सामाजिक विषयों पर की चर्चा भरतपुर। पूर्व मंत्री एवं भरतपुर विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग ने तीन दिवसीय दौरे के दौरान शनिवार को रणजीत नगर स्थित कार्यालय पर जन सुनवाई की और कार्यकर्ताओं से मुलाकत कर राजनैतिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा की। डाॅ. गर्ग को कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने बिजली, पानी, सडक, अतिक्रमण, सीवरेज, जलभराव सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिये। डाॅ. गर्ग से कार्यकर्ताओं ने भी कार्यालय पर आकर मुलाकत की और राजनैतिक तथा सामाजिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान डाॅ. गर्ग समर्थकों ने उनका माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement