dont deposit other money in your bank account-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाते में दूसरों का पैसा डाला तो होगी कार्रवाई

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 9:27 PM (IST)
खाते में दूसरों का पैसा डाला तो होगी
कार्रवाई
नई दिल्ली: सरकार ने स्पष्ट किया कि दूसरों के खाते में अपना कालाधन जमा कराकर नई मुद्रा में बदलने वालों के साथ उन पर भी कार्रवाई होगी जो अपने खाते में दूसरों को पैसा जमा करने देंगे। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार ने पहले कहा था कि शिल्पकारों, कामगारों, घरेलू महिलाओं आदि द्वारा बैंकों में छोटी राशि जमा कराने पर आयकर विभाग कोई सवाल नहीं उठाएगा। ऐसा यह देखते हुए किया गया था कि आम तौर पर इनकी आमदनी ढाई लाख से कम होती है।इसलिए यह आयकर के दायरे में नहीं आती लेकिन कुछ रिपोर्टें मिल रही हैं कि कुछ लोग दूसरों के बैंक खातों में पैसा जमा कराकर अपना कालाधन नई मुद्रा में बदल रहे हैं और इसके लिए अपने खातों का इस्तेमाल होने देने को ईनाम भी दिया जा रहा है। जनधन खातों के संबंध में भी ऐसी ही खबरें मिल रही हैं।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement