Donald Trumps phone call with Taiwan president -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रंप ने ताइवान की राष्ट्रपति से की फोन वार्ता

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 10:03 AM (IST)
ट्रंप ने ताइवान की राष्ट्रपति से की फोन वार्ता
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान की राष्ट्रपति साई-इंग-वेन के साथ टेलीफोन वार्ता की। ताइवान के साथ 1979 में राजनयिक संबंध समाप्त करने के बाद यह दोनों देशों की पहली द्विपक्षीय बातचीत रही। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस वार्ता के दौरान साई ने ट्रंप को उनकी जीत पर बधाई दी। ट्रंप की टीम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने अमेरिका, ताइवान के बीच निकट आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा संबंधों का भी उल्लेख किया। गौरतलब है कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर की सरकार ने ताइवान के साथ राजनयिक संबंध समाप्त कर दिए थे। # साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement