वाशिंगटन। अमेरिकी चुनाव जीतने के दो हफ्ते बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई मुख्य अपने वादों से मुकर गए हैं। इन मुद्दों में जलवायु परिवर्तन, बंदियों को प्रताडऩा और सबसे अहम हिलेरी क्लिंटन को जेल भेजे जाने का मुद्दा शामिल है।
अमेरिका में संवाददाताओं और संपादकों को दिए एक साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने इस बात के पर्याप्त संकेत दिए है। ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के कथित ईमेल स्कैंडल की जांच के लिए विशेष अभियोजक नियुक्त करने का वादा किया था।
ट्रंप ने कहा, मैं क्लिंटन परिवार को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता। वह पहले ही काफी कुछ झेल चुकी हैं और कई अन्य मायनों में पीड़ा उठा चुकी हैं। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें