Advertisement
डोडा मुठभेड़ : केंद्रीय मंत्री ने कहा, आतंकवादियों का बहुत बुरा हश्र होगा

भारत सरकार में कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने भी इस घटना पर आईएएनएस से बात की और कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में कहा था कि देश आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। आतंकवादियों का बहुत बुरा हश्र होगा।
वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद जिस तरह से कहा गया था कि अब कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा, अब क्या हो रहा है? नए क्षेत्र में आतंकी घटनाएं शुरू हो चुकी हैं। सरकार को मानना होगा कि हम फेल हो गए हैं।
सोमवार देर शाम यह मुठभेड़ उस समय हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने डोडा शहर से 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरारबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। कुछ देर तक गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की लेकिन सैनिकों ने उनका पीछा किया। अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 9 बजे जंगल में फिर से गोलीबारी शुरू हो गई।
मुठभेड़ में सेना और पुलिस के पहले पांच सुरक्षाकर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर आई थी। बाद में मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


