लखनऊ। लखनऊ अलीगंज के पुरनिया निवासी पीजीआई के डॉक्टर की पत्नी ने घरेलू कामकाज करने वाली 12 वर्षीय मासूम के हाथ पर खौलती चाय उड़ेल दी। बच्ची का कुसूर सिर्फ इतना था कि उससे चाय में पत्ती ज्यादा हो गई थी। महिला सम्मान प्रकोष्ठ की इंस्पेक्टर सत्या सिंह ने बताया कि डॉक्टर की पत्नी के दो साल की बेटी हैए उसकी देखरेख के लिए डॉक्टर की पत्नी ने निरालानगर झोपड़पट्टी में रहने वाले एक गरीब परिवार की 12 वर्षीय बेटी को घर पर रखा था।