Advertisement
मरूधरा एप पर गतिविधियों की रिपोर्ट अपलोड करने के चिकित्सकों को दिये निर्देश

वीसी के दौरान कार्यालय के विभिन्न अनुभाग अधिकारियों द्वारा ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा सेवा के अधिकारियों व कार्मिकों को ऑनलाइन मरुधरा एप, क्लैपिया एप का प्रशिक्षण प्रदान किया। वीसी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के विभिन्न अनुभाग अधिकारियों सहित ब्लॉक स्तर के चिकित्सा अधिकारी व कार्मिकों ने भाग लिया।
एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ0 सुरेश चोधरी ने वीसी में स्लाइड प्रेजेंटेशन के माध्यम से मौसमी बीमारियों की जानकारी चिकित्सा अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि मलेरिया, डेंगू एवं स्वाईन फ्लू से बचाव संभव है इसके लिए आमजन अपने घरों में पानी के सभी बर्तन, टंकी आदि को पूरी तरह से ढक कर रखे। सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, टंकियों, हौंदी व परिंडे आदि का पानी खाली कर सूखने के बाद हीं पानी भरे। अनुपयोगी बर्तन, पुराने टायर एवं कबाड़ को छत पर इकट्ठा न करें।
नारियल के खोल, डिस्पोजेबल बर्तन आदि को नष्ट कर दे। पूरी आस्तीन के कपडे पहनें व सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। रूके हुए पानी में प्रत्येक सप्ताह जले हुए तेल या मिट्टी के तेल की कुछ बूंदे डाले। घर के अन्दर व आस-पास साफ-सफाई रखे ताकि बीमारी फैलाने वाले मच्छर न पनप पावें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


