Doctors strike one hour of pendown -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉक्टरों ने की एक घंटे की पेनडाउन हड़ताल

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 जून 2017 09:01 AM (IST)
डॉक्टरों ने की एक घंटे की पेनडाउन हड़ताल
बीकानेर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय मुख्यालय के आह्वान पर राजस्थान से जुड़े सभी चिकित्सक एवं छात्र देशव्यापी हड़ताल में शामिल हुए। राजस्थान के सभी चिकित्सक और मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टरों ने मंगलवार को सुबह 8 से 9 बजे तक पेनडाउन हड़ताल की। आई.एम.ए के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि एमबीबीएस कर रहे मेडिकोज भी पूरे दिन कक्षाओं, प्रेक्टिकल और वार्ड पोस्टिंग का बहिष्कार करेंगे। वहीं दिल्ली में आयोजित देशव्यापी रैली में राज्य से करीब 300 के करीब चिकित्सक हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के राजघाट पर पूरे देश से करीब 30,000 चिकित्सक शामिल हो रहे हैं। रैली के रूप में इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंच कर चिकित्सक सभा करेंगे। बीकानेर सीटी ब्रांच के सचिव डॉ. अबरार पंवार ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगें अस्पतालों व नर्सिंग होम चिकित्सकों एवं स्टाफ के साथ मारपीट पर कानून लाना, क्लिनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट, पीसीपीएनडीटी एक्ट में छोटी गलती पर आपराधिक कार्रवाई का विरोध करना है। आई.एम.ए बीकानेर ब्रांच के सचिव डॉ. एस.एन हर्ष ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में एमसीआई की जगह लाए जाने वाले नेशनल मेडिकल कमीशन को रद्द करना शामिल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement