Doctor sentenced to one year for taking bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिश्वत लेने के आरोप में डाॅक्टर को एक साल की सजा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 जुलाई 2023 8:58 PM (IST)
रिश्वत लेने के आरोप में डाॅक्टर को एक साल की सजा
भीलवाड़ा । 12 वर्ष पुराने रिश्वत लेने के एक मामले में विशिष्ट न्यायाधीश एसीबी राकेश कुमार कटारा ने मांडलगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के तत्कालीन शिशू रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजेद्र प्रसाद को एक वर्ष की सजा के साथ ही पांच हजार रुपये के जुर्माने से दण्डित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक कृष्ण कांत शर्मा ने बताया कि बिगोद निवासी युनुस पुत्र इस्माइल लोहार ने 26 अप्रैल 2011 को एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी रेहाना बेगम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटे को जन्म दिया। प्रसव सरकारी चिकित्सालय में होने के कारण सरकारी सहायता का चेक देने के बदले में चिकित्सक ने 500 रुपये रिश्वत के मांगें। जिसकी शिकायत एसीबी भीलवाडा को की। एसीबी ने योजना बनाकर चिकित्सक को रंगे हाथों 400 रुपये लेते गिरफ्तार किया। एसीबी ने न्यायालय में चिकित्सक के खिलाफ चालान पेश किया शुक्रवार को विद्वान न्यायाधीश ने चिकित्सक को एक वर्ष की सजा एवं पांच हजार रुपये के जुर्माने से दण्डित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement