Advertisement
कावैक्सीन मामले पर छग के मंत्री से बोले हर्षवर्धन - सनसनी न फैलाएं

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि टीकाकरण के मामले में राज्य बहुत पीछे है। उन्होंने कहा कि "जबकि छत्तीसगढ़ में 69.87 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन का पहला डोज मिल चुका है, फिर भी अब तक राज्य के 2,09,512 फ्रंटलाइन वर्कर्स में से केवल 9.55 प्रतिशत को ही पहला वैक्सीन डोज दिया गया है। छत्तीसगढ़ में टीकों की पर्याप्त मात्रा में सप्लाई की गई है। लिहाजा टीएस सिंह देवजी बिना मुद्दों के सनसनी फैलाने की बजाय अपने राज्य में टीकाकरण अभियान की गति बढ़ाने पर ध्यान दें।"
मंत्री ने शीशियों पर एक्सपायरी डेट न होने के दावे को भी खारिज कर दिया। उन्होंने लेबल लगी हुई शीशी का फोटो संलग्न करते हुए लिखा, "कोवैक्सीन की शीशी पर एक्सपायरी डेट न होने की चिंता भी निराधार है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


