Advertisement
मतगणना स्थल पर प्रतिबंधित सामग्री को लेकर नहीं आयें : जिला निर्वाचन अधिकारी

ये लेकर नहीं आयें -
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किसी भी गणना एजेन्ट, निर्वाचन अभिकर्ता को इलेक्ट्रोनिक डिवाइस, मोबाईल अनुमत नहीं होगा। इसलिए अपना मोबाईल, इलैक्ट्रॉनिक गजट इत्यादि बाहर छोड़कर ही मतगणना स्थल पर प्रवेश करें। बिना प्रवेश पत्र किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा, इसलिए अधिकृत प्रवेश पत्र धारक ही प्रवेश हेतु गेट पर पहुचें। गणना एजेंट अपने साथ पेन, पेन्सिल व सादा कागज अन्दर तक ले जा सकेंगे।
ये रहेगा प्रतिबंधित -
मतगणना स्थल एमएसजे कॉलेज में चुनाव आयोग की गाइडलाईन के अनुसार ज्वलनशील पदार्थ, सिगरेट, बीडी, तम्बाकू, गुटखा उत्पाद ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना में नियुक्त सुरक्षा बलों के अलावा अन्य किसी भी नागरिक को आग्नेय अस्त्र-शस्त्र, नुकीली वस्तुऐं, लाठी-डंडे आदि साथ रखना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


