टोंक। सआदत अस्पताल टोंक में जिला कलक्टर महावीर प्रसाद शर्मा का औचक निरीक्षण अब औपचारिकता बन गया हैं यह बात स्वयं जिला कलक्टर ने रविवार को अस्पताल निरीक्षण के बाद स्वीकार की हैं। जिला कलक्टर महावीर प्रसाद शर्मा रविवार की सुबह सआदत हॉस्पिटल जा पहुॅंचे जिन्होंने जगह- जगह गन्दगी एवं कचरा देखा तो वह पीएमओ डॉ.जेपी सालोदिया एवं उपनियंत्रक डॉ.खेमराज बंशीवाल पर बिफर पड़े। जिला कलक्टर ने न सिर्फ वार्डो बल्कि आईसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया जिस दौरान पास ही एक्सरे रूम के पास गन्दगी मिली तो उन्होंने फिर से सबंधित अधिकारियों को डांट लगाई। इसके बाद जिला कलक्टर ने आयोजित बैठक में मौसमी बीमारियों के सबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।