Divisional level Marwar youth festival will be held in Jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर में होगा संभागस्तरीय मारवाड़ युवा महोत्सव

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2023 2:21 PM (IST)
जोधपुर में होगा संभागस्तरीय मारवाड़ युवा महोत्सव
-इस माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है आयोजन जोधपुर। युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान के अन्तर्गत राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से इस माह के अंतिम सप्ताह में संभागस्तरीय दो दिवसीय मारवाड़ युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भल्लूराम खींचड़ ने बताया कि इसमें संभाग के समस्त ब्लॉक एवं जिलों के युवा कलाकार भाग लेंगे। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में हिस्सा लेने के इच्छुक 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के कलाकार राजस्थान युवा बोर्ड की वैबसाईट ूू wwwyouthboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement