Advertisement
संभागीय आयुक्त ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मौसमी बीमारियों से निपटने के हों बेहतर प्रबंधन
मौसमी बीमारियों की स्थिति की समीक्षा और इनसे बचाव के उपायों से जुड़ी बैठक की में संभागीय आयुक्त ने कहा कि मलेरिया और डेंगू जैसे मच्छर जनित बीमारियों के विरुद्ध सोमवार से प्रारंभ क्रेश मलेरिया अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। मच्छर जनित रोगों के प्रति आमजन में जागरूकता लाई जाए तथा इनसे बचाव के उपाय बताए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सरकारी कार्यालय साफ सुथरे रहें। इसके लिए सघन अभियान चले। चिकित्सा विभाग के अधिकारी पीएचसी-सीएचसी क्षेत्रों का नियमित विजिट करें और एंटी लार्वा गतिविधियां करें। मच्छर जनित रोगों के संभावित क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार फागिंग करने, गंबूशिया मछलियां पानी में डालने जैसी गतिविधियां नियमित रूप से करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर इनका प्रचार-प्रसार हो। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की और इन्हें गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
यह अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में नगर निगम आयुक्त अशोक आसीजा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ओपी बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य अभियंता रेगुलेशन प्रदीप रुस्तगी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता राकेश कुमार, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, अधिशासी अभियंता राजीव गुप्ता, एनएचएआई की साइट इंजीनियर दर्शिता सिंह, आरएसआरडीसी की प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिल्पा कच्छावा, सीएमएचओ डॉ. मोहित सिंह तंवर, महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना, चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र गुप्ता, उपनिदेशक डॉ. राहुल हर्ष, पीबीएम के उपाधीक्षक डॉ. गौरी शंकर जोशी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


