Advertisement
147 उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए मांगे आवेदन

यदि आवेदक कम्प्यूटर में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं हो तो आवेदन के साथ आवेदक से यह घोषणा भी लिया जायेगा कि वह चयनित होने के 6 माह की अवधि में ऐसा प्रशिक्षण प्राप्त कर लेगा एवं ऐसे चयनित व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्राप्ति के निर्धारित मानदण्ड पूर्ण करने होंगे। आवेदक के दिनांक एक जनवरी 2015 के बाद पैदा हुई संतान सहित दो से अधिक संतान नहीं होनी चाहिए।
आवेदक पूर्व में ई.सी. एक्ट के तहत दण्डित नहीं होने, दुकान का संचालन स्वयं करने, परिवार के किसी सदस्य यथा माता, पिता, अविवाहित पुत्री, आश्रित पुत्र, माता पिता पर आश्रित बालिका पुत्र के नाम पूर्व से ही दुकान नहीं होने का, एक जनवरी, 2015 के बाद दो से अधिक संतान नहीं होने का शपथ पत्र व कोई विधिक अयोग्यता नहीं होने का नोटरी से प्रमाणित 50 रुपये का शपथ पत्र।
संबंधित तहसीलदार द्वारा जारी न्यूनतम 100000 रुपये का हैसियत प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। महिला स्वयं सहायता समूह के लिये कार्यक्रम अधिक नहीं होनी चाहिये। आवेदक एक ही उचित मूल्य दुकान के लिये आवेदन कर सकेगा। दिनांक 17 मार्च 2016 के दिशा निर्देश तथा रिक्त उचित मूल्य दुकानो के संबंध मंे विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट विवकण्तंरण्दपबण्पद पर तथा जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम कार्यालय में देखी जा सकती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


