Advertisement
सुशासन सप्ताह के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, नवाचारों पर हुए प्रस्तुतिकरण

जिला परिषद के अधिशासी अभियंता सीताराम मीणा ने कहा कि पौधारोपण में मिया वाकी पद्धति अपनाने से ज्यादा सफलता मिली है और पौधे तीव्र वृद्धि के साथ बड़े हो रहे हैं। वाटरशेड विभाग के अधीक्षण अभियंता हरकेश मीणा ने कहा कि भूजल की कमी को मध्यनजर रखते हुए किसानों को फार्म पोण्ड बनाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसके उत्साहजनक परिणाम मिले हैं। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक युगल किशोर मीणा ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना में बेटी ओलम्पियाड एवं वाद-विवाद जैसी गैर शैक्षणिक रचनात्मक गतिविधियां कराने से बेटियों का व्यक्तित्व विकास करने में मदद मिली है।
राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक बलदेव सिंह गुर्जर ने बताया कि सॉफ्ट टॉयज, हर्बल गुलाल, जूट बैग, लेदर उत्पाद, होम डेकोरेशन उत्पाद, एफपीओ गठन एवं सरकारी योजनाओं की आईईसी गतिविधियां आयोजन जैसे नवाचारों से महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीणा ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की बेहतर क्रियान्विति के संबंध में जानकारी दी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि सुशासन के लिए जिम्मेदारी के साथ प्रयास करें। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन स्वीप कॉर्डिनेटर रामवीर सिंह ने किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


