District level plan to reduce infant mortality-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवजात शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लिए बनेगी जिलास्तरीय कार्ययोजना

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 मार्च 2017 11:06 PM (IST)
नवजात शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लिए बनेगी जिलास्तरीय कार्ययोजना
जयपुर। प्रदेश में नवजात शिशु मृत्युदर में कमी लाने की दिशा में जिलास्तरीय विशेष कार्ययोजना बनाकर सुरक्षित मातृत्व एवं नवजात शिशुओं की जीवन सुरक्षा के लिए आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इस कार्य में यूनिसेफ, यूएनएफपीए, नीपी, जपाइगो एवं बीसीजी जैसे डपलपमेंट पाटनर्स के तकनीकी सहयोग लेकर प्रभावी कार्ययोजना को लागू करेगा। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वीनू गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में हुई रोडमैप प्रिपेरेशन फाॅर निओनेटल मोर्टेलिटी कार्यशाला में इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नवजात शिशुओं के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समस्त आवश्यक संसाधन उपलब्ध है और विशेषज्ञों की सलाहनुसार इनका प्रबंधन सुनिश्चित कर प्रत्येक नवजात शिशु की देखभाल की जाएगी। वर्तमान में नवजात शिशु मृत्युदर प्रति हजार जीवित जन्म 32 है और वर्ष 2030 तक इसे कम करके 12 तक लाना है तथा इसके लिए प्रदेश में प्रयास प्रारंभ कर दिए गए हैं। इस मौके पर संयुक्त सीईओ बीएसबीवाई भारती दीक्षित, निदेशक आरसीएच डाॅ.वी.के.माथुर, जे.के.लाॅन हाॅस्पिटल के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. आर.सीमारमन, परियोजना निदेशक मातृ स्वास्थ्य डाॅ तरूण चैधरी, परियोजना निदेशक शिशु स्वास्थ्य डाॅ.रोमिल सिंह और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ यहां पेड़ों की रक्षा को 363 लोगों ने दिया था बलिदान]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement