Advertisement
ज्ञान संकल्प पोर्टल के तहत जिला स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम कल

अबूबक्र ने बताया कि जिला स्तर एवं उपखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भामाशाह, जनप्रतिनिधि, दानदाता एवं अन्य लोगों द्वारा दी जाने वाली सहयोग राशि पर धारा 80 जी के तहत आयकर छूट भी देय होगी। शिक्षा विभाग एवं रमसा के अधिकारियों द्वारा सभी को इसके लिए रसीद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में ‘दान पेटिकाओं‘ में एकत्रित होने वाली राशि को 5 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाले ‘फेस्टिवल ऑफ एज्यूकेशन‘ के दौरान ‘मुख्यमंत्री विद्यादान कोष‘ में जमा कराया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) एवं जिला परियोजना समन्वयक (राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान) रतन सिंह यादव ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री विद्यादान कोष‘ के तहत प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग सरकारी विद्यालयों के भौतिक, तकनीकी एवं शैक्षणिक विकास में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्कूल में स्थानीय स्तर पर दानदाताओं एवं भामाशाहों से सहयोग प्राप्त करने के लिए ‘अक्षय पेटिका‘ स्थापित की जा रही है। इस दौरान रमसा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक बहादुर सिंह फौजदार, प्रोजेक्ट ऑफिसर सुभाष माहेश्वरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


