भरतपुर। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम 2017 को लेकर गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ एन के गुप्ता की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। इस दौरान गुप्ता ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें। जिससे आने वाले समय में पुनरीक्षण कार्य के दौरान आने वाले दावे और आपत्तियों की जांच व सत्यापन में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाई जा सके। उन्होंने सभी मतदाताओं से भी अभियान में पूरा सहयोग करने को कहा। डाॅ. गुप्ता ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता सूचियांे का विशेष पुनरीक्षण कर 18 नवम्बर से 9 दिसम्बर 2016 तक अभियान चलेगा। इस पुनरीक्षण कार्य में 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के मतदाता सूचियों में नाम जोड़े जाने के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री गिरधारी गुप्ता, कांग्रेस प्रवक्ता भगवान कटारा और बसपा के प्रतिनिधि धर्मसिंह भवनपुरा, सुरेश सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबरयह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहर