District Election Officer Inspects Special Intensive Revision Program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 नवम्बर 2025 1:05 PM (IST)
जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण
गणना प्रपत्रों का वितरण बढ़ाने एवं शत-प्रतिशत मैपिंग पर दिया जोर टोंक। जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना अग्रवाल ने गुरुवार को विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तीसरे दिन उपखंड उनियारा की ग्राम पंचायत ढिकोलिया का दौरा कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ के घर-घर विजिट, गणना प्रपत्र वितरण एवं बीएलओ एप में मतदाताओं की मैपिंग की प्रगति को लेकर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए की गणना प्रपत्रों का वितरण बढ़ाया जाए। उन्होंने निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एसडीएम) को निर्देशित किया की बीएलओ एप पर शत-प्रतिशत मैपिंग का कार्य किया जाए। फिल्ड में लगातार मॉनिटरिंग करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के मतदाताओं से अपील की है कि हर योग्य मतदाता 4 दिसम्बर तक अपनी एक नवीनतम रंगीन फोटो एवं आवश्यक सूचनाओं के साथ भरा हुआ गणना प्रपत्र अपने बीएलओ को जमा कर स्वच्छ एवं सही मतदाता सूची निर्माण में सहयोग प्रदान करें एवं लोकतंत्र के प्रति अपने कश्र्रव्य का पालन करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement