Advertisement
एक बार फिर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

सुरक्षा एजेंसियों ने जिला अदालत में स्थित सभी जजों के कोर्ट रूम, रिकॉर्ड रूम, कैंटीन और पार्किंग एरिया की बारीकी से जांच की। बम स्क्वॉड ने विशेष उपकरणों की मदद से संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली, जबकि डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर में सर्च अभियान चलाया।
करीब दो घंटे तक चली सघन तलाशी के बावजूद पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु, विस्फोटक सामग्री या धमकी से जुड़ा कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद शाम को अदालत परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया। हालांकि एहतियात के तौर पर कुछ समय तक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती बनाए रखी गई।
गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले भी जिला अदालत को उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसमें ड्रोन के जरिए विस्फोट करने की बात कही गई थी। उस समय भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक जांच की थी, लेकिन कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


