जिला कलक्टर ने वार्डों में जाकर लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
khaskhabar.com: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 08:25 AM (IST)
सवाई माधोपुर। जिला कलक्टर के.सी. वर्मा ने शहर के वार्डों में दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वर्मा ने आदर्श नगर, चकचैनपुरा, ट्रक यूनियन, एसबीआई के सामने मुख्य बजार, आलनपुर, दशहरा मैदान, शहर तिराहा सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर कचरा निस्तारण के संबंध में नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए। कलक्टर ने विभिन्न स्थानों पर कचरे के ढेर को नियमित उठवाने तथा शहर की सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए। वर्मा ने कई स्थानों पर हो रहे अतिक्रमण के संबंध में भी नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने भैरों दरवाजे पर बनाए जाने रहे अतिरिक्त कैरिज-वे का भी निरीक्षण किया। खंडार तिराहे पर अतिक्रमण के संबंध में नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए।