District collector played Holi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलक्टर ने आवासित बालिकाओं के साथ खेली होली

khaskhabar.com: बुधवार, 20 मार्च 2019 7:05 PM (IST)
जिला कलक्टर ने आवासित बालिकाओं के साथ खेली होली
बीकानेर । जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम बुधवार को बालिका आवास गृह ’उड़ान’ पहुंचे और वहां बालिकाओं के साथ होली का त्योहार मनाया। गौतम ने बालिकाओं को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी। आवास गृह की बालिकाओं ने भी कलक्टर को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कलक्टर का अपनापन देखकर बालिकाएं खुशी के रंग से सराबोर हो गई। जिला कलक्टर भी भाव-विभोर होकर सबसे मिले। उन्होंने लंच भी बालिकाओं के साथ किया। बालिकाओं के आग्रह पर कलक्टर ने उन्हें सिने मैजिक थियेटर ले जाकर फिल्म भी दिखाई। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा निराश्रित नहीं होता, क्योंकि भगवान सबका आश्रयदाता होता है। हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि निराश्रित बच्चों में जीवन के प्रति विश्वास का भाव जागृत करने में उनकी मदद करें। जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी सत्र में शिक्षा से वंचित सभी बालक-बालिकाओं को न केवल स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा बल्कि उन्हें अच्छी शिक्षा मिले इसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
साहा एनजीओ की कॉडिनेटर सुमन मेहरा ने बताया कि वर्तमान में देख-रेख एवं देखभाल संरक्षण केन्द्र और शिशु गृह में 5-5 बालिकाएं आवासित हैं। ये सभी बालिकाएं इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ रही हैं।
नारी निकेतन का निरीक्षण
जिला कलक्टर ने नारी निकेतन में आवासित महिलाओं से बातचीत की और उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं के लिए स्किल डवलपमेंट के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके अलावा इन्हें बीकानेर के प्रसिद्ध मेलों व त्योहारों से भी रू-ब-रू कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement