District Collector Kalpana Agarwal inspects Saadat Hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने सआदत चिकित्सालय का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: सोमवार, 26 जनवरी 2026 2:54 PM (IST)
जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने सआदत चिकित्सालय का किया निरीक्षण
टोंक। आमजन सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए परेशान नहीं हो और उन्हें अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलें। इसे लेकर जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने रविवार को जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सआदत अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने सआदत अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वार्डों में जाकर रोगियों एवं उनके परिजनों से मिल रहे उपचार की जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान हर वार्ड में जाकर चिकित्सा व्यवस्था की स्थिति को देखा। उन्होंने कहा की जिले के सआदत अस्पताल एवं अन्य चिकित्सा संस्थान का नियमित रुप से दौरा कर रहे है। चिकित्सा व्यवस्थाओं एवं आवश्यक संसाधनों की कमी दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा की जिला अस्पताल की मुख्य मांग एमआरआई मशीन, सोनोलॉजिस्ट, एवं बैड की संख्या में वृद्धि करने की है, इसके बारे में राज्य स्तर पर अवगत कराया गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग को अस्पताल में सिविल मेंटेनेंस एवं इलेक्ट्रीक कार्य को पूरा करने के लिए एक करोड़ 41 लाख रुपए की राशि को ट्रांसफर की गई है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता दीन मोहम्मद से कार्य की प्रगति की अपडेट जानकारी लेते हुए इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान पीएमओ हनुमान प्रसाद बैरवा समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement