District Collector Holds Night Meeting and Public Hearing in Sawantsar Gram Panchayat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 18, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्राम पंचायत सावंतसर में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल व जनसुनवाई आयोजित

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 दिसम्बर 2025 9:43 PM (IST)
ग्राम पंचायत सावंतसर में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल व जनसुनवाई आयोजित
-ग्रामीणों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, किया सहयोग का आह्वान श्रीगंगानग। जिले की पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सावंतसर में मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल व जनसुनवाई आयोजित हुई। इस दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुसार परिवेदनाओं का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए। इस दौरान ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलवाई गई। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा सांवतसर से 17 बीबी तक सड़क निर्माण करवाने, सिंचाई खालों का निर्माण करवाने, बिजली की तारों को बदलवाने, राजस्थान रोडवेज की बस की सुविधा शुरू करवाने, वाटर वर्क्स डिग्गी की सफाई और मरम्मत करवाने, नियमित जलापूर्ति करने, लीकेज दुरुस्त करवाने, वंचित आवेदकों को सर्वे में शामिल करने, कैटल शेड निर्माण का भुगतान दिलवाने और विद्यालय से टीसी दिलवाने सहित अन्य परिवाद दिए गए।
जिला कलक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर उक्त परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाए। जनसुनवाई के साथ-साथ रात्रि चौपाल में आने वाले सभी प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए संबंधित पीड़ित को राहत दिलवाना सुनिश्चित किया जाए।
इसके पश्चात डॉ. मंजू द्वारा ग्रामीणों को नशामुक्त श्रीगंगानगर अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। नशे का कारोबार करने वालों की सूचना देने का ग्रामीणों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि आमजन नशे के खिलाफ एकजुट हों और ऐसी गतिविधियों की सूचनाएं पुलिस को उपलब्ध करवाएं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक वीरेंद्र पाल सिंह ने उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलवाते हुए नशामुक्त श्रीगंगानगर अभियान के हेल्पलाइन नंबर 93515-04313 पर नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचनाएं देने का आह्वान किया।
रात्रि चौपाल में एडीएम सतर्कता रीना, जिला परिषद सीईओ गिरधर बेनीवाल, एसीएम स्वाति गुप्ता, पदमपुर एसडीएम अजीत गोदारा, गिरजेशकांत शर्मा, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. अजय सिंग़ला, पंकज सैनी, प्रशांत खैरवा, नेमीचंद वर्मा, सरपंच, बीडीओ, तहसीलदार, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, कार्मिक एवं ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement