Distributed free basil plants in more months-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अधिक मास में नि:शुल्क तुलसी पौधे वितरित किए

khaskhabar.com: बुधवार, 09 अगस्त 2023 7:17 PM (IST)
अधिक मास में नि:शुल्क तुलसी पौधे वितरित किए
- घर में तुलसी लगाने से समृद्धि, सौभाग्य और सुरक्षा लाती है भीलवाड़ा । गंगा देवी समदानी चैरिटेबल ट्रस्ट, भीलवाड़ा के तत्वाधान अधिक मास में सर्वार्थ सिद्धि योग श्रावण बुद्धि नवमी बुधवार को 200 तुलसी पौधे एवं तुलसी गमला वितरण किए गए इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि हर घर में तुलसी लगाने से समृद्धि, सौभाग्य और सुरक्षा लाती है देवी लक्ष्मी का प्रतीक, औषधीय गुण, आध्यात्मिक शुद्धि करने से सभी को घर में तुलसी लगानी चाहिए। हर वर्ष की भांति गंगा देवी समदानी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पुराना शहर स्थित भदादा मोहल्ला में तुलसी पौधा वितरण निशुल्क किया गया। इस अवसर पर महावीर समदानी, ओमप्रकाश कोगटा, देवेंद्र सोमानी, राम नारायण सोमानी, कैलाश भदादा, राजेंद्र भदादा, लोकेश समदानी, लादी देवी, शांत सोमानी, सरोज, रेखा, उषा समदानी आदि सैकड़ों जने तुलसी पौधे लेने के लिए उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement