सरहद पर जवानों ने पाक रेंजरों को बांटी खुशियों की मिठाई
khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 8:15 PM (IST)
बाड़मेर। देशभर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। देश की आजादी के 70 साल पूरे होने की ख़ुशी में सरहद पार के लोगों
को भी उत्सव में शरीक किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी रेजरों को
मिठाई भेंट कर अपनी खुशी का इजहार किया।