Dissent within Congress also on Modi-Rahul meeting, blame on Scindia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी-राहुल मुलाकात:सिंधिया पर फूटा ठीकरा

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 5:09 PM (IST)
मोदी-राहुल मुलाकात:सिंधिया पर फूटा ठीकरा
नई दिल्ली। संसद सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अपने नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जाने पर विपक्षी दलों में नाराजगी देखी गई थी, लेकिन इसे लेकर खुद कांग्रेस के भीतर भी असंतोष है। इस मामले में पार्टी में सबसे ज्यादा नाराजगी पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा में कांग्रेस के चीफ विप ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर है। कहा जा रहा है कि इन्हीं की सलाह और पहल पर राहुल गांधी ने पीएम से मिलने का समय मांगा था। पार्टी के अंदर यह बात मानी जा रही है कि विपक्षियों को एकजुट रखने की कवायद पर इस एक कदम से पानी फिर गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी के तमाम बड़े नेताओं को ऐन वक्त पर इस मुलाकात की जानकारी दी गई और उनसे इस मुलाकात के लिए आने के लिए कहा गया था। उनके अंदर असंतोष इस वजह से भी है कि इन्हें समय लेने से पहले न तो भरोसे में लिया गया और न ही जानकारी दी गई।

[@ ड्रग तस्करों से मिली जाली करेंसी, जानिए कहां से आ रहें है नकली नोट]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement