नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शराब की दुकानों पर खुदरा मूल्य का चार्ट लगाना
अनिवार्य कर दिया है। विक्रेताओं द्वारा ग्राहकों से अधिकतम खुदरा मूल्य
(एमआरपी) से ज्यादा कीमत वसूलने की शिकायतों पर यह सख्त कदम उठाया गया है।
आबकारी विभाग ने इस बाबत निर्देश भी जारी कर दिया है।
विभाग के एक वरिष्ठ
अधिकारी ने बताया कि कुछ कंपनियों ने अपने उत्पादों की कीमत पिछले कुछ
दिनों में बढाई है। मगर इसकी अ़ाड में दुकानदार अन्य ब्रांड की शराब भी
महंगी बेच रहे थे,जबकि इनकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सार्वजनिक स्थलों पर शराब के सेवन को रोकने के लिए गठित आबकारी विभाग के
जांच दल अब दुकानों पर एमआरपी का बोर्ड भी लगे होने की जांच करेंगे। सरकार
ने स्पष्ट किया है कि उसने लगातार दूसरे साल आबकारी शुल्क में कोई वृद्धि
नहीं की।
# खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी