Discussion on pending cases under Victim Compensation Scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीडि़त प्रतिकर स्कीम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों पर किया विचार-विमर्श

khaskhabar.com: बुधवार, 30 जुलाई 2025 9:28 PM (IST)
पीडि़त प्रतिकर स्कीम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों पर किया विचार-विमर्श
टोंक। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के अध्यक्ष अय्यूब खान की अध्यक्षता में पीडि़त प्रतिकर स्कीम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने पीडि़त प्रतिकर स्कीम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों को रखा गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में राजस्थान पीडित प्रतिकर स्कीम के तहत 04 आवेदन पत्रों का निस्तारण कर 15,00,000/- रू. स्वीकृत किये गये एवं विधिक सहायता के 06 आवेदन पत्र अनुमोदनार्थ स्वीकृत किये गये। बैठक में सचिव द्वारा पीडित प्रतिकर हेतु प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के बारे में सदस्यों को जानकारी प्रदान की एवं तत्पश्चात् विचार-विर्मश कर प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर बैठक के दौरान मधुसुदन शर्मा न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय टोंक, रंजन सिंह न्यायाधीश एमएसीटी कोर्ट टोंक, प्रियंका पिलानिया न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट टोंक, महावीर महावर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश टोंक, कमल सोनी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टोंक, विनोद कुमार मीणा अतिरिक्त जिला कलेक्टर, गीता चौधरी अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक आदि उपस्थित रहे। सआदत अस्पताल के क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत एवं नवीन निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता की जांच की मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र टोंक। जिला मुख्यालय पर स्थित क्षतिग्रस्त सआदत अस्पताल के भवन की शीघ्र मरम्मत करवाने के आदेश देने एवं सआदत अस्पताल के समीप बन रहे नवीन निर्माणाधीन अस्पताल भवन की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजकर गुहार लगाई है। ज्ञापन में ऑल इंडिया ह्यूमन राईट के प्रदेशाध्यक्ष शकीलुर्रहमान ने बताया कि टोंक जिला मुख्यालय पर स्थित सआदत अस्पताल के भवन का निर्माण रियासत काल के समय का है। अस्पताल भवन का निर्माण हुए लगभग 100 वर्ष हो गये। तभी से टोंक जिले भर के रोगी यहां उपचार कराने आते हैं। वर्तमान में अस्पताल का भवन कई जगह से जीर्ण-शीर्ण हो चुका है और ऐसे ही स्थान पर एक्सरे आदि का कार्य होता चला आ रहा है। जिस दिन वर्षा अधिक हो जाती है तो रोगियों के एक्सरे सम्बन्धी कार्य स्थगित हो जाते हैं, जिसके कारण रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के बराबर के कमरे में पुलिस द्वारा एक्सरे (एमएलसी) कराई जाती है, वह भी बरसात के दिनों में बाधित होती है। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा उक्त स्थान को अनुपयोगी घोषित किया हुआ है। फिर भी यहां पर रोगियों के एक्सरे का कार्य निरन्तर चल रहा है। चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के कमरे के बाहर बरामदे में भी वर्तमान में वर्षा के कारण पानी टपक रहा है। जहां अस्पताल के पुराने भवन में कई जगह पानी टपक रहा, वहीं दूसरी ओर अस्पताल के प्रथम तल पर नये कमरे बने हुए हैं जो कि लगभग एक दशक के हैं। जिनमें आईसीयू यूनिट और वृद्धजन के लिए वार्ड बना हुआ है। इस नये भवन के आईसीयू के स्टाफ रूम की छतें टपक रही हैं तथा बाहर बरामदे में भी कई जगह छत पर पानी का रिसाव हो रहा है। पिछले कई दिनों से टोंक मुख्यालय पर भारी वर्षा हो रही है। अस्पताल भवन की स्थिति बहुत कमजोर है, ऐसी स्थिति में सआदत अस्पताल में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जो लोग जिन्दगी के लिए आते हैं, उन्हें अपनी जिन्दगी का खतरा बना रहता है। 30 जुलाई की सुबह से ही भारी वर्षा के कारण सआदत अस्पताल का पुराना और नया भवन कई जगह से टपक रहा है। सआदत अस्पताल के पास ही अस्पताल का नया भवन निर्माणाधीन है, जो अभी ढांचे की स्थित में है। इस भवन निर्माण के रहते इसकी निर्माण सामग्री की जांच नितान्त आवश्यक है ताकि भविष्य में कोई जनहानि न हो। टोंक जिला मुख्यालय पर स्थित सआदत अस्पताल के जर्जर भवन की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सम्बंधित विभाग को आदेश कर अस्पताल का सर्वे कर भवन की मरम्मत करवायें तथा अस्पताल के पास बन रहे नवीन भवन की निर्माण सामग्री की भी जांच करवाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement