Discussion on Megaplan for defeating Coronavirus-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी के संदेश के बाद रक्षा मंत्री के घर बैठक, कोरोना को हराने को लेकर 'मेगाप्लान' पर हुई चर्चा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 अप्रैल 2020 12:38 PM (IST)
PM मोदी के संदेश के बाद रक्षा मंत्री के घर बैठक, कोरोना को हराने को लेकर 'मेगाप्लान' पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बढ रहे खतरे को ध्यान में रखते हुए आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर सेंट्रल ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक हुई। इस बैठक में कोरोना को रोकने के लिए बनाए गए मेगा प्लान की समीक्षा की गई है। इसके साथ ही लॉकडाउन के बाद मजदूरों के पलायन की स्थिति पर भी चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी, हरदीप पुरी, राम विलास पासवान, सुरेश गंगवार समेत दूसरे शामिल हुए। राजनाथ सिंह के घर पर कोरोना को लेकर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की यह दूसरी बैठक है। इससे पहले भी सभी केंद्रियों ने बैठक की थी और हालात की समीक्षा की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement