Discussion on measures to prevent accidental accidents due to increasing traffic in the meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैठक में बढ़ते यातायात के चलते होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 मई 2017 12:24 PM (IST)
बैठक में बढ़ते यातायात के चलते होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा
भरतपुर। जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक जिला कलेक्टर डॉ. एनके गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है, जिसकी रोकथाम के लिए संबंधित विभागों को सामंजस्य बनाकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्थित करने के लिए सरकार की ओर से शहर में 9 हजार रिफ्लेक्टर और शहर के प्रमुख चैराहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इससे न केवल यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी, बल्कि शहर में होने वाले अपराधों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने भीड़भाड़ और यातायात के अधिक दबाव वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्थित करने के लिए कार्यकर्ता लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं एनएचआई विभाग को निर्देश दिए कि वे नेशनल हाइवे व स्टेट हाइवे मार्गों सहित मेगा हाइवे पर गति सीमा बोर्ड, साइन बोर्ड लगाएं। उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि वह शहर में गति से अधिक वाहन चलाने वालों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने मथुरा मार्ग पर नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज पर भारी वाहनों के रोकथाम के लिए यातायात विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के नो वेंडिग जोन में अगर कोई वेंडर पाया जाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक अनिल टांक, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नानू राम चायल, जिला परिवहन अधिकारी सुधीर बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल शर्मा, यातायात प्रभारी पिन्टू कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement