Discrepancies in the terms of trade warfare between the US, China-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका, चीन के बीच व्यापार युद्ध विराम की शर्तो में विसंगतियां

khaskhabar.com: बुधवार, 05 दिसम्बर 2018 12:18 PM (IST)
अमेरिका, चीन के बीच व्यापार युद्ध विराम की शर्तो में विसंगतियां
बीजिंग। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध पर अस्थाई विराम की शर्तों को लेकर दोनों ओर से विसंगतियों की खबरें सामने आ रही हैं। ब्यूनस आयर्स में जी20 सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध को लेकर विराम पर सहमति बनी थी। बीबीसी के मुताबिक, इस दौरान चीन ने 'जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी' पर जोर दिया था जबकि ट्रंप प्रशासन के अधिकारी 'तुरंत' शब्द का इस्तेमाल करते दिखाई दिए थे। चीनी अधिकारियों ने कहा था कि वे अमेरिका से किए गए व्यापार प्रतिबद्धताओं को जल्द से जल्द पूरा करने को लेकर आश्वस्त हैं। बयान में कहा गया कि चीन और अमेरिका 90 दिनों तक की वार्ता पर जोर देंगे। ट्रंप ने कहा था कि चीन दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन को कम करने के लिए इस समझौते के तहत अमेरिकी कृषि और अन्य उत्पादों को तुरंत खरीदना शुरू कर सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement