Advertisement
खादी उत्पादों पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक छूट - मुख्यमंत्री

बैठक में बताया गया कि 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में गांधी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इनमें राष्ट्रपिता के जीवन दर्शन पर आधारित महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता, ग्राम स्वराज, सामाजिक उत्थान, अहिंसा, खादी प्रदर्शनी एवं सर्वधर्म समभाव को प्रोत्साहन देने वाले राज्य स्तरीय तथा सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस सप्ताह के तहत 2 से 4 अक्टूबर तक जयपुर में राज्य स्तरीय तथा जिलों में 2 से 9 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इन आयोजनों की सफलता के लिए सभी विभागों से आपसी समन्वय से कार्य करने के भी निर्देश दिए हैं।
बैठक में गृह, कला एवं संस्कृति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कार्मिक, उद्योग, स्थानीय स्वशासन, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग, महिला एवं बाल विकास, जयपुर विकास प्राधिकरण, शिक्षा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


